आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी

मंडला :  महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची का प्रकाशन एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर आम नागरिकों के लिए कर दिया गया है।
जारी सूचना के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 0 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 01 पद के लिए ग्राम करखेटोला आंगनवाड़ी केंद्र की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है। सूची के प्रकाशन के बाद अभ्यर्थी 7 दिवस के भीतर चयन पोर्टल पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऑफलाइन दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। महिला एवं बाल विकास परियोजना, नारायणगंज, जिला मंडला द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करने की अपील की गई है।
 
रिपोर्टर : संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.