चलती 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

मंडला - निवास विकासखंड में चलती 108 एंबुलेंस के अंदर बच्चे की किलकारी गूंज उठी। ग्राम मोहपानी के झिरिया टोला निवासी 25 वर्षीय नन्हीं बाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। करीब 3 किलोमीटर का कच्चा रास्ता तय करने के बाद एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई। अस्पताल से करीब 1 किलोमीटर पहले ही महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए महिला ईएमटी ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए चलती एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में एंबुलेंस के भीतर नवजात की किलकारी गूंज उठी। राहत की बात यह है कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। विषम परिस्थिति में ईएमटी और एंबुलेंस पायलट की तत्परता की सराहना हो रही है।

रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.