मुख्यमंत्री शहरी आवासीय पट्टा योजना से हितग्राहियों को मिला आवासीय अधिकार

मंडला : नगर परिषद भुआ-बिछिया द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवासीय पट्टा योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी एवं उपाध्यक्ष श्री रणधीर सिंह राजपूत ने श्रीमती आरती सोनी सहित अन्य हितग्राहियों को पट्टा दस्तावेज प्रदान किए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी ने कहा कि पट्टा मिलने से हितग्राहियों को अपने आवास पर अधिकार और सुरक्षा प्राप्त होगी। उपाध्यक्ष श्री रणधीर सिंह राजपूत ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पार्षद श्री शशिकांत श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री नारायण सिंह परते, श्री मनोज निगम सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.