आजादी के दशकों बाद भी सड़क-पुल से वंचित ग्वारी टोला
मंडला - नारायणगंज तहसील की ग्राम पंचायत सिकोसी के पोषक ग्राम बोरिया स्थित ग्वारी टोला में आज भी ग्रामीण सड़क और पुल की सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क और पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे चिंताजनक तस्वीर स्कूली बच्चों की है, जिन्हें पढ़ाई के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है। सड़क-पुल के अभाव में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और आपात स्थिति में वाहन का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मौके का निरीक्षण कर सड़क एवं पुल/पुलिया निर्माण की मांग की है। सवाल यही है—आखिर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक?
रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता
No Previous Comments found.