लोहान कृषि फार्म का बदहाल रास्ता बना मुसीबत,जान जोखिम में डालकर आ-जा रहे मजदूर

मंडला - जिले के मोहगांव विकासखंड अंतर्गत सिंगारपुर स्थित लोहान कृषि फार्म का पहुंच मार्ग बदहाल है। गहरे गड्ढे, कीचड़ और दलदल में तब्दील सड़क पर रोजाना 300 से 400 मजदूर जान जोखिम में डालकर काम पर आने-जाने को मजबूर हैं। 10 सितंबर को बांस से भरा ट्रक इसी बदहाल सड़क पर फंस गया, जिससे घंटों जाम लगा रहा। काम पर जा रहे मजदूरों को रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। गनीमत रही कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

करीब 200 एकड़ में फैले इस कृषि फार्म में मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी तक पहुंचते हैं, लेकिन मजदूरों की जान की कीमत शायद किसी को नजर नहीं आ रही। सवाल बड़ा है—आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की सुध ली जाएगी?

ग्रामीणों और मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का जल्द पक्का निर्माण कराया जाए, ताकि मजदूरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

 

रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.