मंडला में अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 9 प्रकरणों में कार्रवाई

मंडला : कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने 27 सितंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध दबिश दी।
बिंझिया और कटरा से हाथ भट्टी की 20 लीटर कच्ची शराब तथा खिना रपटा, पिपरिया, खैरानी, मेड़ी और मनेरी क्षेत्रों से 17 बोतल विदेशी मदिरा/बीयर, 19 नग देशी मदिरा, 9 नग एमडी व्हिस्की और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 13 हजार 400 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
 
रिपोर्टर : संतोष नंदा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.