माझी ढीमर समाज की बैठक सम्पन्न

मंडला : स्थान निषादराज मंगल भवन में समय दोपहर 1 बजे से पूर्व सूचना देकर माझी ढीमर समाज मंडला कार्यकारणी के पदाधिकारी एवं जिला व नगर के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति रही। आज की बैठक का प्रारंभ हमारे इष्ट कुल गुरु महाराज निषादराज जी की पूजा अर्चन के साथ किया गया। तत्पश्चात (1) माझी ढीमर समाज के जिला संयोजक श्री लाल नंदा जी ने बैठक की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा करते हुए ये भी बताया कि दिनाँक 4/10/26 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मान मोहन यादव जी से पदाधिकारियों ने मिलकर ज्ञापन दिया जिसमें श्री उमाशंकर गुड्डू सिंधिया जी, श्री थामन बरमैया जी,श्री बैसाखू नंदा जी,श्री मनोज नंदा जी,श्री अमित नंदा जी ने मुख्यमंत्री संवाद में भाग लेकर ज्ञापन दिया। 
(2) माझी ढीमर समाज के जिला संरक्षक श्री थामन बरमैया,समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला संरक्षक श्री दीनानाथ रैकवार जी,जिला अध्यक्ष श्री उमाशंकर गुड्डू सिंधिया जी, श्री फूलचंद नंदा जी ( प्राचार्य) श्री रामकृपाल नंदा जी जिला उपाध्यक्ष,श्री तुलसीराम नंदा जी के द्वारा समाज जनों को समाज विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। तत्पश्चात बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं समाज सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के सदस्यों ने अपने अपने सूझाव एवं विचार प्रस्तुत करते हुए समाज की एकजुटता बनाये रखने तथा सामाजिक हित के लिए विभिन्न विषयों पर सभी ने अपने विचार साझा किए।
(3) संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के दायित्व एवं नियुक्ति पर चर्चा की गई।
(4) सामाजिक सुधार एवं संगठन के संचालन हेतु  आर्थिक स्रोतों पर भी चर्चा की गई एवं सामाजिक सदस्ता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
(5) समाज संगठन की नियमावली पर आगामी बैठक में विस्तार से चर्चा कर सभी के सुझाव सहमति से अनुमोदन किया जावेगा।
(6) मंडला नगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा करते हुए आगामी बैठक की तारीख निर्धारित होने पर तीन युवा सदस्यों को नगर अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु नगर के युवा साथियों को बैठक में बुलाने हेतु संपर्क करने का दायित्व दिया गया है।
बैठक में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का मंच संचालन श्री बैसाखू नंदा एवं आभार व्यक्त श्री नंदलाल नंदा जी ने किया।

रिपोर्टर : संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.