कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्या
मंडला : जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने 114 नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में पहुँचे प्रत्येक आवेदक की समस्या को विस्तार से सुना और उनकी शिकायतों का न्यायोचित समाधान करने की बात कही।
कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूरस्थ तहसीलों से आए आवेदकों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की और उन्हें शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मण्डला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक, सुश्री रेखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संतोष नंदा

No Previous Comments found.