छात्र स्नेह धुर्वे ने लाइव ग्लिटर आर्ट से बनाया कलेक्टर का सुंदर चित्र छात्र की कलात्मक प्रतिभा को कलेक्टर ने सराहा

मंडला :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी के कक्षा 12वीं के होनहार छात्र स्नेह धुर्वे ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मंच पर लाइव ग्लिटर आर्ट के माध्यम से मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे का सुंदर चित्र बनाया। छात्र ने अपनी कला, रचनात्मकता और एकाग्रता से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
स्नेह धुर्वे ने ग्लिटर आर्ट की अनूठी तकनीक का उपयोग करते हुए बेहद आकर्षक अंदाज में कलेक्टर श्री धोटे का चित्र तैयार किया। मंच पर लाइव चित्र निर्माण के दौरान छात्र की कलात्मक कुशलता और आत्मविश्वास देखने को मिला। उसकी इस प्रतिभा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और विद्यालय में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का संदेश दिया। कलेक्टर ने छात्र की इस उपलब्धि पर उसकी प्रतिभा, मेहनत और लगन की सराहना की। उसकी यह प्रस्तुति अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.