राम कथा के समापन दिवस पर भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

सिवनी मालवा :  गीता चित्र मंदिर, सिवनी मालवा में दीपक पालीवाल, संचालक होंडा एवं सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। कथा का वाचन पंडित विद्याधर शर्मा के मुखारविंद से किया गया। कथा के अंतिम दिवस मे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों से प्रेरणा प्राप्त की।

कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, त्याग, मर्यादा, धर्म, कर्तव्य एवं आदर्श पारिवारिक जीवन का सुंदर वर्णन किया गय ! पंडित जी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने, माता-पिता का सम्मान करने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
आयोजक दीपक पालीवाल ने राम कथा के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कथा के समापन अवसर पर वातावरण भक्तिमय रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। एक बार फिर इस धार्मिक अनुष्ठान से इस आयोजन के द्वारा नगरवासियों को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।


 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.