वीरांगना महारानी दुर्गावती जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न।

मंडला - अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा सनातन गोडी धर्म अदालत केंद्रीय कार्यालय धरमगढ़ भैंस वाही जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश एवं भारतीय आदिम जाति विकास समिति परिषद केंद्र कार्यालय सासिन  गिरोधगढ़ एवं ब्लॉक पौड़ी उपरोड़ा छत्तीसगढ़ द्वारा 5 ,6अक्टूबर 2026 को महारानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर महासभा की बैठक रामनगर मोती महल गढ़ मंडला में आयोजित किया गया इस बैठक में रियासत दान सियासत दान और जनपूंज तथा सादगी अनुशासन और निष्ठा रखने वाले सैकड़ो जन उपस्थित थे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के दूरस्थ जिलों से स्वयं के व्यय और भोजन सामग्री लेकर एक दिन पहले 4 अक्टूबर 2026 को ही गोंड धाम रामनगर में पहुंच गई थे।

शुरुआती बड़े देव सुमारनी के साथ गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जन्मोत्सव पर उन्हें याद किया गया तत्पश्चात महाराज हृदय शाह महाराजा शंकर शाह रानी फूल कुंवर देव और युवराज रघुनाथ शाह के नाम का जयकारा लगाया गया अंत में खरमर नदी के तट पर बसे भैंस वाही में धर्मगढ़ के निर्माता और अखिल गोंडवाना गोड महासभा भारत की स्वतंत्रता के बाद नया नाम अखिल भारतीय गोंडवाना गोड महासभा के संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर लोकल सिंह  मरकाम को याद करते हुए उनके नाम के जयकारे लगाए गए इस पक्ष संस्कृत नृत्य एवं गुण रीति रिवाज के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया

रिपोर्टर - संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.