शक्ति से सृजन कार्यक्रम अंतर्गत माटी पूजन एवं पौधारोपण गतिविधि का आयोजन

मंडला - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला मंडला के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा शक्ति से सृजन कार्यक्रम अंतर्गत विकास खंड निवास के ग्राम हीरापुर में माटी पूजन एवं ग्राम जवैधा में पौधारोपण गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मृदा एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। साथ ही, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने एवं पौधारोपण और पौधों के संरक्षण के महत्व से ग्रामीणों को अवगत कराना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को माटी के महत्व, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। माटी पूजन गतिविधि के माध्यम से भूमि के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश दिया गया, जबकि पौधारोपण गतिविधि के माध्यम से हरित पर्यावरण के संवर्धन तथा पौधों के संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम से ग्रामीण स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सकारात्मक वातावरण निर्मित करने में सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से श्री आरूणी सिंगरोरे, ग्राम हीरापुर की प्रस्फुटन समिति से श्री बबलू धार्वे एवं श्री मंजूदास गायकवाड़ तथा ग्राम जवैधा से श्री सुरेंद्र अहिरवार एवं श्री शिव प्रसाद यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश प्रसारित किया गया।

रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.