मंडला के 12 वर्षीय पवित्र का संभागीय क्रिकेट टीम में चयन, भोपाल में दिखाएंगे दमखम
मंडला : जिले के निवास तहसील अंतर्गत ग्राम पददीकोना निवासी 12 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी पवित्र कुमार परस्ते ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की संभागीय अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि संभागीय टीम में मंडला जिले से पवित्र एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं।
कटनी में आयोजित अंतर-जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। अब पवित्र भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर संभागीय टीम तक पहुंचने पर विद्यालय St. Aloysius School निवास, परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता

No Previous Comments found.