नैनपुर में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चार घायल; तीन मंडला रेफर
मंडला , नैनपुर : थाना क्षेत्र के जामगांव और ईश्वरपुर के बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें राजा उर्फ दीपक उइके (18), साजन उइके (11), यशवंत उइके (10) और अभिषेक परते (11) शामिल हैं। सभी बोरी घटेरी निवासी बताए गए हैं। घायलों में राजा उर्फ दीपक, साजन और अभिषेक को सिर में चोट आने के कारण बेहतर उपचार के लिए मंडला रेफर किया गया है।
रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता

No Previous Comments found.