निवास में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई
मंडला : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड निवास में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्राओं एवं नवांकुर समितियां के सहयोग से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय निवास में संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई, संगोष्ठी के माध्यम से जनजातीय समाज का गौरव शाली इतिहास, सामाजिक संगठन, समृद्धि परंपराएं, गहरी आध्यात्मिक चेतना जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की गई सभी छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला एवं रैली के माध्यम से जयंती का आयोजन किया गया इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक सूरज बर्मन, परामर्शदाता, मनोज तिवारी, अभिलाषा दुबे, जयप्रकाश झारिया, देवेंद्र सिंह,उत्तम सिंह, नवांकुर संस्था से संजय चौधरी, पूर्व छात्र जितेंद्र दहिया, काजल साहू, सृष्टि सोनी, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता

No Previous Comments found.