जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 75 आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

मंडला :  जिला मुख्यालय स्थित योजना भवन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 75 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों के त्वरित और समुचित निराकरण की पहल करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने एक-एक कर सभी आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उनकी शिकायतों एवं मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्टर : संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.