ज्यादा मैंगो शेक पीने से हो सकते हैं ये नुकसान...

आम का मौसम आ गया हैं और आम भी आ गये हैं ऐसे में लोग आम को कई तरह से खाते हैं कोई आम काटकर खाता हैं तो कोई मैंगो शेक बनाकर पिता हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की मेंगो शेक के ज्यादा पीने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं....
गर्मियों का मौसम वैसे तो हर किसी को नहीं पसंद होता है लेकिन गर्मीयों के व्यंजन हर किसी को पसंद होते है , और इन व्यंजनो के इतंजार में ही लोग गर्मी का इंतजार करते है , और इनमें से एक होता है आम फलों का राजा आम हर किसी को पसंद होता है , आम को खाने के कई तरीके होते है हर कोई अलग अलग तरीके से आम का लुत्फ उठाता है , मोस्टली लोग आम को शेक के रूप में पीते है , लेकिन क्या आपकों पता है कि मैंगो शेक सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है , मैंगो शेक टेस्ट में जितना अच्छा होता है उतना ही हानिकारक होता है सेहत के लिए मैंगो शेक पीने से पेट की समस्याएं होती है मैंगो शेक में ज्यादा मात्रा में शुगर होती है, जो कई तरह से सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। यह गर्मियों में होने वाली पेट की समस्याओं जैसे कि गैस, एसिडिटी या अपच को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही ज्यादा सेंसिटिव लोगों को मैंगो या उसके तत्वों से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको मैंगो या उससे बनी चीजों से एलर्जी है, तो मैंगो शेक पीने से बचना बहुत जरूरी है। यही नही मैंगो शेक में ज्यादा मिठास होने के कारण यह कुछ लोगों के शरीर में गर्मी और जलन की वजह बन सकता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है . तो साथ ही वेट लॉस की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए मैंगों शेक का ज्यादा सेवन करना खराब हो सकता है। मैंगो शेक में ज्यादा शुगर और फैट होता है, जिससे अधिक मात्रा में इसको पीने से वजन बढ़ सकता है।
No Previous Comments found.