मणिपुर में नया राजनीतिक अध्याय: युमनाम खेमचंद सिंह बने 13वें मुख्यमंत्री
मणिपुर की राजनीति में आज एक नया मोड़ आया। भाजपा के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर लोकभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से शपथ ली। खेमचंद, जो मैतेई समुदाय से आते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के करीबी माने जाते हैं।
राज्य सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगी:
-
लोधी दिखो – नागा समुदाय से
-
नेमचा किपगेन – कुकी समुदाय से, जो मणिपुर की पहली महिला डिप्टी CM बनेंगी।
इस शपथ ग्रहण के साथ ही NDA ने मणिपुर में सत्ता वापसी की है।
राजनीतिक हलचल की कहानी थोड़ी लंबी है। 9 फरवरी 2025 को मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हुई जातीय हिंसा के कारण तत्कालीन CM एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया। इसके चार दिन बाद, यानी 13 फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था। आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे समाप्त किया।
खबरें ये भी हैं कि राज्य के गृह मंत्री पद के लिए कोंथौजम गोविंदास सिंह का नाम चर्चा में है।
मणिपुर की राजनीति अब एक नए रंग में रंगी हुई है – नई नेतृत्व, नई उम्मीदें और नए समीकरण।

No Previous Comments found.