इस वीकेंड होने वाला है OTT पर धमाल!

इस वीकेंड होने वाला है OTT पर धमाल! फरवरी का वीकेंड आ चुका है, और इसके साथ ही मनोरंजन की पूरी फेहरिस्त भी तैयार हो गई है! इस बार आपके लिए ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज का खजाना लेकर आ रहे हैं। बॉबी देओल, प्रकाश झा की हिट वेब सीरीज 'आश्रम' के नए सीजन में बाबा निराला के रहस्यमयी अवतार में वापसी करने वाले हैं। वहीं, शबाना आजमी लड़कियों की टोली के साथ ‘डब्बा कार्टेल’ में दिखेंगी। इस हफ्ते आपको मिलेगा सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन का पूरा डोज। तो चलिए, एक नजर डालते हैं इस हफ्ते की OTT रिलीज की धमाकेदार लिस्ट पर:
1. एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2
रिलीज डेट: 27 फरवरी
ओटीटी: अमेजन एमएक्स प्लेयर
आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 लौट आया है और एक बार फिर बॉबी देओल बाबा निराला की मंझी हुई दुनिया में धमाल मचाने आ रहे हैं। इस बार उनके साम्राज्य में भूचाल आने वाला है, क्योंकि उनकी जेल में बंदी की स्थिति से सत्ता की दौड़ और संघर्ष नए मोड़ पर पहुंचने वाला है। सत्ता के बदलते समीकरण, विश्वासघात और बदला लेने की तैयारियां इस सीजन में हैं, जहां पम्मी (आदिति पोहनकर) भी अपनी ताकत दिखाने आ रही हैं।
2. जिद्दी गर्ल
रिलीज डेट: 27 फरवरी
ओटीटी: प्राइम वीडियो
दिल्ली के काल्पनिक मटिल्डा हाउस कॉलेज में पढ़ाई करने वाली पांच जेन Z लड़कियों की कहानी जो हर हाल में जीवन की मुश्किलों का सामना करती हैं। लेकिन जब उनका कॉलेज किसी अप्रत्याशित खतरे में फंस जाता है, तो ये लड़कियां अपने जिद्दी हौसले और साहस से एक नई राह पर निकल पड़ती हैं। कॉलेज की दुनिया की वास्तविकता और उनकी दोस्ती की ताकत पर ये सीरीज रोशनी डालती है।
3. डब्बा कार्टेल
रिलीज डेट: 28 फरवरी
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
1960 के दशक की मुंबई में घटित एक दिलचस्प कहानी, जहां पांच साधारण महिलाएं अपनी लंचबॉक्स डिलीवरी सेवा से एक गुप्त ड्रग साम्राज्य का निर्माण कर देती हैं। यह सीरीज एक्शन और अपराध की दुनिया के खतरों से भरपूर है। महिलाएं अपने विरोधियों, कानून प्रवर्तन और बढ़ती महत्वाकांक्षाओं से कैसे निपटती हैं, यह आपको देखने मिलेगा। शबाना आजमी, ज्योतिका और साईं ताम्हणकर जैसे शानदार कलाकारों की अदाकारी देखने को मिलेगी।
4. लव अंडर कंस्ट्रक्शन
रिलीज डेट: 28 फरवरी
ओटीटी: हॉटस्टार
यह मलयालम रोमांटिक कॉमेडी एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें नीरज माधव एक मिडिल ईस्ट से लौटे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने सपनों का घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन प्यार और घर बनाने के बीच आने वाली चुनौतियां और परिवारिक टेंशन उसे उलझा देती हैं। इसमें गौरी जी. किशन और अजु वर्गीस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस वीकेंड, इन शानदार ओटीटी रिलीज़ के साथ अपने दिलचस्प और रोमांचक पल बिताइए!
No Previous Comments found.