गमले में गेंदे का पौधा सूखने से बचाएं, इन गलतियों को सुधारें और पाएं ढेर सारे फूल

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आपने घर की बालकनी या छत पर गेंदे का पौधा लगाया है, तो उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. गेंदा ऐसा फूल है, जिसकी मांग पूजा-पाठ से लेकर शादी-ब्याह तक बनी रहती है. लेकिन कई बार अच्छी देखभाल के बावजूद पौधा सूखने लगता है और उसमें फूल भी कम आने लगते हैं. इसकी वजह आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं.

जरूरत से ज्यादा पानी डालना

कई लोगों को लगता है कि पौधों में ज्यादा पानी डालने से उनकी ग्रोथ अच्छी होती है, लेकिन गेंदे के साथ ऐसा नहीं है. अधिक पानी से जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा सूख सकता है. इसलिए मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी डालें.

पर्याप्त धूप न मिलना

गेंदे के पौधे को अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए रोजाना 5-6 घंटे धूप की जरूरत होती है. इसे हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो.

पत्तियों पर पानी का छिड़काव करना

गेंदे की पत्तियों और फूलों पर बार-बार पानी छिड़कने से फंगल इंफेक्शन और कीड़े लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए पानी हमेशा जड़ों के पास डालें.

सूखे फूलों को हटाते रहें

पौधे पर मुरझाए हुए फूलों को समय-समय पर हटा देना चाहिए. इससे पौधे की ऊर्जा नई कलियों और फूलों को विकसित करने में लगती है और ज्यादा फूल खिलने में मदद मिलती है.

मिट्टी और खाद का रखें ध्यान

गेंदे के पौधे के लिए भुरभुरी और उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें. समय-समय पर वर्मीकम्पोस्ट या जैविक खाद डालें, ताकि पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.