प्रेमी जोड़े की अरेंज मैरिज को कुत्ते ने रोका
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक प्रेमी जोड़े की अरेंज मैरिज के दौरान वधु पक्ष का पालतू कुत्ता मंडप में घुस गया, जिसे वर पक्ष के लोगों ने रोकने के लिए पीटा। इससे दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया और शादी स्थल रणभूमि में बदल गया, लात-घूंसे चले और चार लोग घायल हुए।

गेस्ट हाउस संचालकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विवाद और तेज़ हो गया। अंततः शादी रद्द हो गई और लोग अपने-अपने घर लौट गए। दूल्हे के भाई का दावा है कि जोड़े ने पहले ही जनवरी में आर्यसमाज मंदिर में गुप्त शादी कर ली थी, और वधु पक्ष ने जानबूझकर कुत्ता लाकर अरेंज मैरिज में बाधा डाली।

वर पक्ष का आरोप है कि वधु पक्ष का उद्देश्य शादी को तोड़ना था। दरअसल, प्रेमी जोड़े ने पहले ही चुपचाप आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद इस जोड़े ने अरेंज मैरिज का निर्णय लिया। परिवार पर दबाव बनाया। इसके बाद दोनों परिवार के लोग अरेंज मैरिज को तैयार हुए थे।



No Previous Comments found.