45 वर्षीय महिला की हत्या के हत्यारे को मुठभेड़ में मसौली पुलिस ने ठोका

मसौली : फोटो महिला की हत्या के मामले फरार एक आरोपी शनिवार को देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल लाया गया। मृतका की भाई की तहरीर पर पुलिस ने घायल बदमाश समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को मृतका का शव  गांव में आने पर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने पुलिस बल के पहुंचकर मानवता दिखाते हुए अर्थी को कंधा दिया।

मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार की दोपहर बाराबंकी शहर के विजय नगर चौराहा पर दवाएं लेने के लिए आई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। शनिवार को महिला का शव बेरिया गांव के पास शारदा सहायक समानांतर नहर में मिला। मौके पर मिले साक्ष्य से साफ था कि महिला की गला दबा कर हत्या की गई थी। साथ ही मौके पर मिले साक्ष्यों से यह भी लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। हालांकि दुष्कर्म मामले में पुलिस की जांच जारी है।

मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्जः महिला के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई। इस बीच पता चला कि जहांगीराबाद थाना के अछेछा गांव का राजू पुत्र मोल्हे बुधेड़ा गांव की एक युवती व उसकी बहन को लेकर गया है। राजू वर्तमान में मृतका के गांव के सुनील वर्मा के घर पर ही रह रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह सुनील के घर पहुंचा तो वहां राजू व वीपेंद्र मौजूद थे। उसे देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने वीपेंद्र को दबोच लिया। राजू फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।


बदमाश ने पुलिस पर झोंका फायरः पुलिस को देर रात सूचना मिली की राजू त्रिलोकपुर गांव के पास नहर पुलिया के निकट मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी। पुलिस को देख  कर भाग  रहे बदमाश राजू ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल भी हुआ लेकिन  जवाबी फायरिंग में राजू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे धर दबोचा। घायल राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में राजू को गिरफ्तार किया गया है। इस पर पहले से तीन मुकदमें दर्ज हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को मृतका का शव गांव पहुंचते ही सभी की आंखें नम थी। सूचना मिलने ही मसौली थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर पुलिस ने एक बार फिर मानवता दिखाते हुए मृतका की अर्थी में कंधा देकर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।जिस पर गांव के लोगों ने पुलिस ही मानवता को सराहा।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.