मथुरा में संत की मौत पर हड़कंप: शिष्य बेहोश, भीड़ ने पुलिस वाहनों को किया नुकसान

मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह बाबा दो साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें भारी संख्या में गायें थीं। बाबा हमेशा से गौ-तस्करी के खिलाफ सक्रिय रहते थे और इस बार भी उन्होंने ट्रक को रोकने की कोशिश की।

मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर बवाल, गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे  किया जाम - Mathura Farsa Wale Baba murder cow smugglers Delhi Agra highway  blocked ntc ntyv - AajTak

बताया जाता है कि बाबा ने ट्रक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी, लेकिन अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। बाबा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।इस हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की 5–6 गाड़ियां टूट गईं और कई शीशे तोड़ दिए गए। भीड़ के बीच फायरिंग की घटनाएं भी हुईं।

कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? बना रखी थी गोरक्षकों की फौज, मथुरा में मौत पर भारी  बवाल | Who was Farsa Wale Baba Chandrashekhar Mathura Protests Erupt After  Gau Rakshak Death

घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते हजारों लोग दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जुट गए। लोग आरोपी ड्राइवर के एनकाउंटर की मांग करने लगे और हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.