मेक्सिको में खूनी बवाल: ड्रग लॉर्ड एल मेंचो की मौत के बाद हालात बेकाबू

मेक्सिको में रविवार, 22 फरवरी को सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। एक विशेष ऑपरेशन के दौरान कुख्यात ड्रग माफिया नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस, उर्फ ‘एल मेंचो’, को मार गिराया गया। उसके मारे जाने की खबर फैलते ही देश के कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी और स्थिति संभालने के लिए सेना को सड़कों पर उतरना पड़ा।

मेक्सिको का खूंखार ड्रग लॉर्ड El Mencho खत्म, थर्राते थे कनाडा और USA

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एल मेंचो मेक्सिको के सबसे खतरनाक और वांछित अपराधियों में शामिल था। वह जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का सरगना माना जाता था। यह सैन्य अभियान मध्य-पश्चिमी राज्य जलिस्को में अंजाम दिया गया, जहां मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हुई।

हिंसा, आगजनी और सड़कों पर अराजकता

एल मेंचो की मौत के बाद कई शहरों में हिंसक घटनाएं सामने आईं। जगह-जगह इमारतों में आगजनी की गई, जबकि हथियारबंद लोग सड़कों पर उतर आए और यातायात बाधित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई इलाकों के ऊपर धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। सुरक्षा कारणों से कई क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। इस बीच क्लाउडिया शेनबौम पार्डो ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है और देश के अधिकांश हिस्सों में स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.