मायावती बोलीं- आकाश आनंद ने मेरे बीमार होने की फैलाई झूठी खबर

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला। मायावती ने आरोप लगाया कि उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है।

मायावती के मुताबिक, उनके आवास पर तैनात पर्सनल सचिव आलोक कुमार को आकाश आनंद ने फोन किया था। आकाश आनंद ने फोन पर पूछा कि क्या बहनजी बीमार हैं। इस पर आलोक कुमार ने जवाब दिया कि मायावती बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं।

मायावती ने दावा किया कि बातचीत के दौरान आकाश आनंद ने आलोक कुमार से कहा कि बहनजी को यह न बताया जाए कि उन्होंने फोन किया था। मायावती ने कहा कि इस कॉल के पीछे आकाश आनंद की मंशा सही भी हो सकती है और खराब भी हो सकती है।

बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है। मायावती के इस बयान के बाद बसपा के भीतर चल रहे राजनीतिक मतभेद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मायावती ने BRICS सम्मेलन, भारत-चीन मैत्री और फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। इसके बाद उन्होंने आकाश आनंद को लेकर लगाए जा रहे दावों और उनके साथ हुई कथित फोन बातचीत का जिक्र करते हुए अपना पक्ष रखा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.