बसपा के 75 जिला अध्यक्षों के साथ लखनऊ में बड़ा मंथन, उम्मीदवारों के चयन पर टिकी नजरें

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को पूरी तरह तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ एक अहम उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक को पार्टी की चुनावी तैयारियों और संगठन की जमीनी मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जमीनी समीक्षा और उम्मीदवारों के नाम पर मोहर

प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मायावती संगठन की जमीनी स्थिति और चुनावी तैयारियों की जिलावार समीक्षा कर रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों पर कितना अमल हुआ है, इसकी रिपोर्ट भी पदाधिकारियों से ली जा रही है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन तथा 'सर्वसमाज' में पार्टी के जनाधार को और अधिक व्यापक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है। बैठक में कुछ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगने की संभावना है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.