पूर्वी दिल्ली में स्टेशन का नामकरण: मयूर विहार पॉकेट‑1 अब ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार

मयूर विहार के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। मयूर विहार पॉकेट‑1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ रख दिया गया है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। नाम बदलने से न केवल यात्रियों के लिए स्टेशन पहचानना आसान होगा, बल्कि इलाके की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब होगा 'श्री राम मंदिर मयूर  विहार' - mayur vihar pocket1 metro renamed shri ram mandir mayur vihar

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने बताया कि पॉकेट‑1 और फेज‑1 मेट्रो स्टेशनों के नाम में समानता के कारण अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। पॉकेट‑1 में स्थित श्री राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की आस्था है, इसलिए स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।WhatsApp Image 2026-02-07 at 3.24.45 PM

यह प्रस्ताव DMRC और मुख्यमंत्री को भेजा गया, और शनिवार को स्टेशन के बोर्ड बदलने का काम शुरू हो गया। विधायक ने कहा कि सरकार को सत्ता में आए एक साल हो गया है, और भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर स्टेशन का नामकरण उनके लिए आशीर्वाद जैसा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.