पोलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चिरमिरी - शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी में आज प्रधानाचार्य अमित कुमार के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग मनेन्द्रगढ़ की अंजना रोश बेक ने अपने वक्तव्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के अति गरीब, पिछड़े, दिव्यांग, अनाथ एवं वृद्धजनों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक गणेश साहू, नमन अग्रवाल, मनीष कुमार दुबे, आदर्श मिश्रा एवं साधना साहू उपस्थित रहे। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से अंजना रोश बेक, रविशंकर मिश्रा एवं देवरिषी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं जागरूकता अभियानों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज के लोगों को नशा मुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर - मुस्ताक कुरैशी
No Previous Comments found.