परतापुर पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ गोली लगने से एक तस्कर घायल

मेरठ : मेरठ में परतापुर थाना पुलिस की बीती रात गो तस्कर से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर वसीम कुरैशी के पैर में गोली लगी है। वही घायल गो तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उपचार के बाद पुलिस उसको जेल भेज देगी बताया जा रहा है लगभग 3 दिन पहले गो तस्कर ने परतापुर के इसी क्षेत्र में गोकशी की। ओर जब इसकी पुलिस को सूचना मिली तो गोकशी के बाद वसीम कुरैशी मौके से फरार हो गया था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला था। तभी से पुलिस आरोपी गो तस्कर की तलाश कर रही थी। और गो तस्कर को गिरफ्तार करने के लिये थाना पुलिस लगातार दबीश दे रही थी। यही नही पुलिस की सूचना पर गो तस्कर लगातार पुलिस को चखमा देकर भागने में कामयाब हो रहा था।शातिर गो तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी कोशिश में जुटी हुई थी। पिछले 3 दिन से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गो तस्कर को पकड़ा लिया, पुलिस के हाथ लगने पर उसने भागने की पूरी कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और गो तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्ता कर लिया।थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि आरोपी गो तस्कर लगातार घटनाओं को अंजाम देता और मौके से फरार हो जाता था। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलश में थी उसके चलते 3 दिन पहले भी गो तस्कर ने घटना को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस की खबर चलते ही फरार हो गया था। देर रात चैकिंग के चलते मुठभेड़ के दौरान इसको गिरफ्तार कर लिया गया इसके पैर में गोली लगी है घायल अवस्था मे इसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिसके बाद इसको जेल भेज दिया जाएगा।
रिपोर्टर : नवनीत कुमार बैंसला
No Previous Comments found.