द प्रतिभा स्कूल में आग प्रशिक्षण जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मेरठ - द प्रतिभा स्कूल में आज प्रशिक्षण जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निशमन की टीम ने बच्चों को आग से बचाव और सुरक्षा के तरीके सिखाए। इस कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि बच्चों के लिए आग से बचाव कैसे किया जा सकता है। और आपातकालीन स्थिति में क्या करना है।और सभी को आग से सुरक्षा के बारे में जागरूक रहने का आग्रह किया गया। और निम्न बाते बताई गई।
फायर सेफ्टी डेमो: छात्रों को दिखाया गया कि अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) का उपयोग कैसे करें।
आपातकालीन निकासी: आग लगने पर सुरक्षित रूप से स्कूल से बाहर निकलने का अभ्यास (Mock Drill) कराया गया।
इस कार्यक्रम में श्री लोकेश पाल और प्रिंसिपल मीनू पाल सम्मिलित हुए। और टीचर को ऑर्डिनेटर तरफ से मैं शिल्पा मैम पूनम और कोमल मैम व अन्य सभी अध्यापकों ने भी सहयोग किया। सुरक्षा टिप्स: रसोई गैस और बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचाव की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान: स्कूलों में 'बाल प्रेरक' के रूप में बच्चों को आग और लू से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्टर - राहुल पाल


No Previous Comments found.