जाट युवक युवती परिचय सम्मेलन 1 नवंबर 2026

मेरठ​ :  पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की महत्वपूर्ण बैठक 10 अक्टूबर को शास्त्री नगर मे संपन्न हुई। इस संस्था के तत्वाधान मे उन्नीसवॉं जाट युवक युवती परिचय सम्मेलन 1 नवंबर 2026 दिन रविवार को जाट भवन जनक पुरी गढ रोड मेरठ के प्रांगण मे होगा। 

संस्था के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह सम्मेलन उत्तर भारत के हर जाट परिवार को मिलाने का व रिस्ते सम्बंध बनाने का अवसर प्रदान करता है। इस सम्मेलन से सैंकड़ो परिवार लाभान्वित होते है और अपना प्रेम व भाईचारा मजबूत करते है।

अध्यक्ष महोदय ने समाज के हर जागरुक नागरिक से ये अपील की है कि कम से कम एक रिस्ता अपने सगे सम्बन्धी व जान पहचान वालो मे जरुर करवाये ऐसा करने से रिस्तों के आधार मजबूत होंगे जो जीवन भर चलेंगे और खुशहाल रहेंगे।

संस्था के प्रवक्ता श्री सुशील ढ़ाका ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उप्लब्ध है।

सभी आगन्तुको के लिये भोजन व चाय पानी की उचित व्यवस्था रहेगी।

पंजीकरण कराने वाले सभी अभिभावको को एक बूक्लेट दी जाती है जिसमे सभी प्राप्त हुए बायोडाटा  का विवरण होता है।

बैठक मे कार्यकारिणी के सभी सद्स्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.