सरस्वती पब्लिक स्कूल में ’कब्बडी क्लस्टर’ आज से
मेरठ : परतापुर महरोली मार्ग स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से पांच दिवसीय कब्बडी क्लस्टर ब्वायज एंड गर्ल्स स्पर्धा शुरु होने जा रही है। जिसमें सीबीएससी बोर्ड के 200 स्कूलों के हजारों खिलाडी भाग लेंगे।
सरस्वती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी एंव टीम एक्सपर्ट गौरव कुमार ढोबाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि मेरठ में पहली बार कब्बडी क्लस्टर ब्वायज एंड गर्ल्स स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प0उ0प्र0 और उत्तराखंड के 200 सीबीएससी बोर्ड के स्कूलों के लगभग 4000 कब्बडी खिलाडी हिस्सा लेगें। 200 टीमें होंगी और उनके दौ सौ कोच रहेंगे। पहले तीन दिन ब्वायज स्पर्धा होगी उसके बाद दो दिन गर्ल्स खिलाडी स्पर्धा में भाग लेगे। सभी खिलाडियों के रहन सहन की व्यवस्था सरस्वती पब्लिक स्कूल व एक अन्य स्कूल में की गई है। शुक्रवार सवेरे कब्बडी क्लस्टर का उदघाटन उर्जा राज्यमंत्री डा0सोमेंद्र तौमर करेंगे। इस अवसर पर कोर्डिनेटर अमित कुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नवनीत कुमार बैंसला


No Previous Comments found.