दोस्ती न करने पर दी जान से मारने की धमकी

मेरठ :     परतापुर शताब्दीनगर स्थित एक आईटी टैक कम्पनी के टीम लीडर ने महिला कर्मचारी द्वारा दोस्ती न करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला कर्मचारी ने टीम लीडर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कालिया गढी निवासी महिला शताब्दीनगर स्थित आईटी टैक कम्पनी में काम करती है।  टीम लीडर हिमाशुं महिला पर कई दिनों पर बुरी नजर रखता है सोमवार को हिमाशुं ने महिला से दोस्ती करने के लिये कहा जिस पर महिला ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी टीम लीडर ने जाने से मारने की धमकी दी। घबराई महिला सोमवार को परतापुर थाने पहुंची और आरोपी हिमांशु के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पैक्टर परतापुर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोप सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

रिपोर्टर : नवनीत कुमार बैंसला   

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.