शहर ओर गांव में कुत्तों का आतंक कुत्ते के काटने के दो महीने बाद तडप तडप कर बच्चे की मौत
मेरठ : ब्रहमपुरी में कुत्तों के आतंक ने परिवार से एक बालक को छीन लिया। नगर निगम की लापरवाही और लचर व्यवस्था की बालक भेंट चढ गया। दुष्यत की मौत के बाद परिवार गम में डूब गया । इससे पहले भी काफी लोग कुत्तों के काटने के कारण मौत का शिकार हो चुके बावजूद इसके नगर निगम की नींद नही टूटी। आलम यह है कि खूंखार आवारा कुत्ते शहर की सडकों पर घुम रहे है और लोगों को अपना निशाना बना रहे है। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के सूर्या पैलेस निवासी दुष्यंत पुत्र धन्नु रक्षाबंधन के दिन अपने घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान उसे एक कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बाद दुष्यंत ने अपने घर जाकर बताया तो परिजनों ने उसको टेटनेस का इंजैक्शन लगवा दिया था। इसके बीस दिन बाद दुष्यंत की हालत बिगडने लगी तो परिवार के लोग उसको प्यारेलाल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया कहा कि रेबिज का इंफैक्शन ज्यादा फैल चुका है। जिसके बाद परिजन दुष्यंत को लेकर केएमसी पहुंचे वहां से मना होने पर परिवार के लोग दुष्यंत को लेकर दिल्ली पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने कहा कि अब इसका इलाज नामुमकिन है। जिसके बाद परिजन दुष्यंत को लेकर घर आ गए। एक हफते तक तडपा फिर मिली मौत कई अस्पतालों में घूमने के बाद भी इलाज न हो पाने से मायूस परिजनों की हिम्मत टूट चुकी थी अब परिजनों के पास और कोई रास्ता नही बचा था वहीं दूसरी ओर दुष्यंत की तबियत भी बिगडती जा रही थी। हालत ज्यादा खराब होने पर उंहोने दुष्यंत को एक अलग कमरे में बंद कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि दुष्यंत ने खाना पीना भी छोड दिया था सुबह दोपहर और शाम को उसको पकडकर दूध पिलाते थे। बताया कि एक हफते तक तडपने के बाद रविवार देर रात दुष्यंत ने दम तोड दिया। 24 घंटे के बाद इंफैक्शन शुरु होता हैःडा0आशीष गर्ग सीएचसी भूडबराल प्रभारी डा0आशीष गर्ग का कहना है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत टिटनेस का इंजेक्शन लगना चाहिए और उसके 24 घंटे के अंदर रैबीज का इंजेक्शन जरुर लगवा लेना चाहिए। कुत्ते के काटे का इंफैक्शन 24 घंटे बाद शुरु हो जाता है कभी कभी 90 दिन बाद भी हो जाता है।
रिपोर्टर : नवनीत कुमार बैंसला


No Previous Comments found.