मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर ट्रक रेलिंग तोड 30 फुट गहरी खाई में गिरा बहुत बड़ा हादसा होने से टला

मेरठ :          दिल्ली  एक्सप्रेस वे पर सोलना गांव के पास अचानक बेकाबू हुआ टक लोहे की रेलिंग तोड़ 30 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम लग गया। घटना की सुचना पर मौके पर पहुॅची जीआर इंफ्रा की हाईवे पेटोलिंग टीम ने दोनो घायलो को उपचार के लिए निज अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तडके सोलाना गांव के सामने दिल्ली से चलकर मेरठ की ओर आ रहा माल  भरा ट्रक अचानक से सड़क की एक तरफ से दूसरी तरफ जाने लगा और देखते ही देखते टक रैलिंग से टकराकर खाई में गिर गया। राहगिरो ने बताया कि ट्रक डिवाइडर के किनारे चल रहा था रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं थी अचानक ही ट्रक की दिशा बदलने लगी और बाई ओर दूसरी लाइन में जाने लगा। कुछ ही पलों में ट्रक पूरी तरह मुड़ गया। इस दौरान टक के आगे व पीछे चल रहे कई वाहन चालको में भी चीख पुकार मच गई। इस दौरान ट्रक की चपेंट मे आने से आधा दर्जन वाहन बाल बाल बच गए। राहगीरो का कहना है की किसी के कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। कि टक सड़क की दो लाइन पार करने के बाद अचानक रेलिंग तोडता हुआ 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही की ट्रक एक्सप्रेस के दोनो साईडो मे लगी आरिवाल की दीवार से टकराकर रुक गया। गंनीमत रही की जहां टक नीचे गिरा वही कुछ की दूरी पर किसान अपने खेतो में काम कर रहे थे माना जा रहा है की अगर टक आरीवाल की दीवार से टकराकर नीचे जाता तो किसान भी दुर्घटना का शिकार हो सकते थे। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर कई किलोमीटर का जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआर इंफ्रा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने एंबुलेंस व क्रेन की मदद से चालक व परिचालक को निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस व हाईवे पेटोलिंग टीम ने कडी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया। परतापुर इंस्पेक्टर जयकरण सिंह का कहना है कि फिलहाल टक चालक व परिचालक की हालत खतरे से बाहर है।

 

रिपोर्टर : नवनीत कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.