शहर में जाने से डर जाए इससे बहतर है हाकिम ही कुर्सी से उतर जाए

मेरठ :   बाईपास स्थित कालका डेंटल कालेज के आडीटोरियम में शुक्रवार को कवि सम्मेलन  कवियों ने शमां बांध दिया।  इस दौरान तालियों की गडगडाहट से आडीटोरियम गूंज उठा। कालका डेंटल कालेज में शुक्रवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यअतिथि एडीएम फाईनेंस,तिहाड जेल अधीक्षक अजय भाटिया,एएसपी अलीगढ प्रज्ञा गोयल रही। कवि सम्मेलन में कवि डा प्रवीन राही ने शहर में जाने से डर जाए इससे बहतर हाकिम ही कुर्सी से उतर जाए जैसी कविताएं सुनाकर सबकों मनमाहित कर दिया। सम्मेलन में मेरठ सहित अन्य जनपदों से आए कवि डा0प्रवीन राही,पंकज त्यागी,सुमित ओछा,शाहिद महक,शैलेंद्र माथुर,प्रदीप त्यागी,डा0अनुज सिंह,राहुल सिंह पहुंचे और उंहोंने अपनी कवितांए सुनाकर सुनाकर खूब तालियंा बटौरी। कार्यक्रम में चेयरमैन अनुभव महरोत्रा ने अटलबिहारी मैडीकल यूनिवर्सिटी के टापर अनुदीपा मित्तल व डा0डिंपल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। किया। इस अवसर पर कालका डेंटल के चेयरमैन अनुभव महरोत्रा,शाहिद महरोत्रा,प्रो0पुरुषोत्तम झा,मनीष सिंघल,अमित सिवाच,डा0नीरज,डा0पन्ना आदि मौजूद रहे।

 

  रिपोर्टर : नवनीत कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.