तीसरा प्रेमी निकला 2 बेटियों की मां का हत्यारा

मेरठ : तीसरा प्रेमी निकला 2 बेटियों की मां का हत्यारा, पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार सरेआम सोनी को मारी थी 3 गोलियां, पुलिस से बोला वो मेरा पहला प्यार थी कैसे छोड़ देता मेरठ में मंगलवार को दौराला में दिनदहाड़े सरेआम महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार आया और 2 बेटियों की मां सोनी पर 3 गोलियां बरसाकर फरार हो गया। 2 गोली सोनी के सीने में लगी। मौके पर ही गिरी और मौत हो गई। मामले में देर रात पुलिस ने आरोपी नवनीत को अरेस्ट किया है। आरोपी के पास हत्या में प्रयोग किए 2 तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस और घरवाले सोनी के दोनों पतियों और पुराने प्रेमी नाजिम पर हत्या का शक जता रहे थे। लेकिन आरोपी चौथा आदमी निकला। देर रात मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी मवीमीरा निावसी सुभाष कुमार जीडीए गाजियाबाद में सुपरवाइजर हैं। उनकी चार बेटी दो बेटे हैं। मंझली बेटी सोनी की मंगलवार को हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी नवीन को अरेस्ट किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है वो घायल है। पुलिस माया के कॉल डिटेल के जरिए आरोपी तक पहुंची।
पहले पति सतेंद्र पर था गहरा शक सोनी की हत्या में दिनभर पुलिस, घरवाले उसके पहले पति सतेंद्र पर शक जताते रहे। मुजफ्फरनगर, हाजीपुर निवासी सतेंद्र से सोनी की शादी 10 साल पहले हुई थी। उससे 8 और 6 साल की 2 बेटियां भी हैं। पिछले 3 महीने से सोनी का पति से अलगाव हो गया। सोनी यहां मायके में मेरठ रहती थी। दोनों बेटियां पति के साथ मुजफ्फरनगर रहती हैं। लेकिन पुलिस जांच में कहीं भी सतेंद्र पर हत्या का क्लू नहीं मिला।
पुराने प्रेमी नाजिम के साथ भागी थी सोनी दूसरा शक सोनी के पुराने आशिक नाजिम निवासी खरदौनी मुजफ्फरनगर जो दूसरे समुदाय का है उस पर था। परिजनों और पुलिस को शक था कि नाजिम -सोनी को अपनाज बनाने के लिए उसे साथ जाने को कह रहा था। वो नहीं मानी इसलिए नाजिम ने उसकी हत्या कर दी। नाजिम, मृतक सोनी का पुराना प्रेमी था। शादी के पहले से वो नाजिम से प्यार करती थी।ज लेकिन घरवालों ने सतेंद्र से शादी कर दी। शादी के बाद भी सोनी नाजिम से मिलती, बातें करती। 6 महीने पहले वो नाजिम के साथ भाग गई थी और 20 दिन बाद वापस लौटी थी। इसके बाद ही सतेंद्र ,सोनी में अलगाव हुआ था।ए परिजनों ने नाजिम पर मुकदमा भी करा दिया था।
दूसरा पति भी हो सकता था आरोपीऊ परिजनों का तीसरा शक सोनी के दूसरे पति खतौली, मुजफ्फरनगर चांदाशमन निवासी रविंद्र पर था। रविंद्र से सोनी की 28 नवंबर 2023 को दूसरी शादी हुई थी। सतेंद्र से अलगाव के बाद घरवालों ने रविंद्र से शादी कर दी थी। शादी के बाद सोनी 14 दिंसबर को मेरठ पगफेरे के लिए आई थी। जहां मंगलवार को उसकी हत्या हो गई। परिजनों को शक था कि कहीं सतेंद्र की तरह रविंद्र को भी सोनी और नाजिम के अफेयर का पता चल गया होगा। इसलिए उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी हो।
सतेंद्र से छूटने के बाद सोनी से शादी करना चाहता था नवनीत पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए नवनीत उर्फ टीनू से अफेयर की सच्चाई सबको पता चली। नवनीत सोनी के गांव का ही रहने वाला है। सतेंद्र से शादी के बाद सोनी का गांव के नवनीत से अफेयर हो गया। घर में किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। सतेंद्र से अलग होने के बाद नवनीत को भरोसा था कि सोनी उससे शादी करेगी। उनकी प्रेम कहानी पूरी होगी। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी रविंद्र से कर दी। इस बात पर नवनीत नाराज था। वो सोनी को भागकर अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन सोनी ने भागने से मना कर दिया। इसी बात पर नवनीत ने गुस्से में आकर हत्या कर दी।
2 प्रेमी, 2 पतियों के बीच झूलती रही जिंदगी मृतका सोनी की जिंदगी में 4 आदमी थे। जिनसे उसने संबंध जोड़े। 2 प्रेमी और 2 पतियों के साथ सोनी की बातचीत होती रही। उसके 3 संबंधों के बारे में तो घरवाले जानते थे। लेकिन ये चौथा आदमी नवनीत किसी की नजर में नही था। यही सोनी की मौत का कारण बना।
रिपोर्टर नवनीत कुमार
No Previous Comments found.