काशी गांव में परिवार पर हमला साथ लोग घायल तीन गंभीर

मेरठ : परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में मंगलवार शाम कुछ युवकों से दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद दर्जन भर अधिक लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग समेत 7 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, काशी अछरोंडा मार्ग पर दौड़ लगाने वाले विवेक और अर्जुन की कुछ युवकों से कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पिटाई कर दी। घायल युवक जब घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब विरोध जताने दूसरे पक्ष के घर पहुंचे तो मामला और भड़क गया। आरोप हैं की वहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें विवेक उसके पिता सुनील दादा संतराम भाई दीपांशु चाचा कपिल चचेरे भाई विक्की और नितिन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बुडबराल भेजा। जहां से सुनील विवेक और कपिल को अस्पताल को रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ संगठनों के कार्यकर्ता भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रदर्शन किया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है ।गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्टर : राहुल पाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.