THE STUDY CAMPUS में सुंदरकांड भजन कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ : आज़ THE STUDY CAMPUS, गगोल रोड, परतापुर में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर सुंदरकांड/भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।और भक्ति-भाव से वातावरण आनंदमय रहा। कार्यक्रम का आयोजन पंडित जी लक्ष्मी कांत मिश्रा एवं राम निवास जी द्वारा संपन्न कराया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में अक्षय शर्मा एवं Er. Lakshay Sharma का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रिपोर्टर : राहुल पाल
No Previous Comments found.