शताब्दी नगर में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा निकाली गई
मेरठ : रिठानी शताब्दी नगर में भव्य श्रीमंद भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 101 महिलाओं ने सर पर कलश रखकर भाग लिया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्री नेकराम शास्त्री जी ने सुहागिन महिलाओं को कलश उठाने के नियम बताए। कलश यात्रा सेक्टर 1A शताब्दी नगर से शुरू होकर शिव शक्ति मंदिर रिठानी पहुंची। वहां से रिठानी घोपला रोड मार्केट होते हुए शताब्दी नगर कालोनी में होते हुए कथा स्थल पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में सुंदर राधा कृष्णा व शिव पार्वती की झाकियां भी मौजूद रही और कलाकारों ने डीजे पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। पंडित महेश तिवारी और मुकेश पांडे जी ने विधि विधान से पूजन कराया। श्रीकांत सिंह तरुण चौधरी, प्रद्युमन सिंह,डॉक्टर पी एस सैनी,डॉक्टर अर्जुन मनोज गुप्ता आदि रहे।
रिपोर्टर : राहुल पाल


No Previous Comments found.