बच्चों से समशान कि राख मंगवाने का आरोप : पड़ोसी पर तंत्र किर्या से परिवार को निशाना बनाने कि साज़िश

मेरठ : मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शताब्दी नगर सेक्टर-4बी निवासी तनिष्क शर्मा ने अपने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तनिष्क का आरोप है कि पड़ोसी ने कुछ तांत्रिकों के साथ मिलकर उसके परिवार को निशाना बनाया और कथित तंत्र क्रियाओं के कारण उसके पिता की मृत्यु हो गई।"

"तनिष्क शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर उनसे डरावने काम करवाता था। आरोप है कि उसके 12 वर्षीय भाई और 8 वर्षीय चचेरे भाई को 500 रुपये का लालच देकर श्मशान घाट से जलती चिताओं की राख और नरकंकाल लाने के लिए उकसाया गया। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।"

"पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पहले रिठानी गांव में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां कथित तंत्र क्रिया के कारण एक ही परिवार के पांच लोग प्रभावित हुए थे और उनमें से दो की मौत हो गई थी। रिठानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शताब्दीनगर में ऐसी घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी 

"मामले की गंभीरता को देखते हुए तनिष्क शर्मा ने सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सैनी से संपर्क किया। इसके बाद समिति ने शिकायत की प्रतियां एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस को सौंपी हैं।"

"समिति के अध्यक्ष विजय सैनी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि परतापुर क्षेत्र में तंत्र क्रिया करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को अंधविश्वास के जाल में। 

रिपोर्टर : राहुल पाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.