भारतीय किसान यूनियन द्वारा क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

मेरठ : भारतीय किसान यूनियन अनाज द्वारा बागपत रोड स्थित पेपर मिलों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार फैल रहे प्रदूषण और उससे लोगों में बढ़ रही बीमारियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष निशान्त भड़ाना ने किया। इस दौरान युवा महानगर अध्यक्ष आकाश गुर्जर, युवा जिला अध्यक्ष दीपक विकल सहित आदित्य गुर्जर, हर्ष गुर्जर, कार्तिक चपराना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धरने में क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि पेपर मिलों से निकल रहे प्रदूषण के कारण आसपास के लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से प्रदूषण पर तुरंत रोक लगाने और क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

रिपोर्टर : राहुल पाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.