बाईपास रोड के दो ओयो होटलों पर छापेमारी, 8 युवतियाँ और 4 युवक हिरासत में

मेरठ :  मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में पुलिस ने बाईपास रोड पर स्थित दो ओयो होटलों पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने मौके से आठ युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया है तथा दो कारें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि सुभारती चौकी क्षेत्र से लंबे समय से इन होटलों में संदिग्ध गतिविधियों और कथित देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर थाना जानी पुलिस ने रविवार देर रात दोनों होटलों पर संयुक्त छापेमारी की और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में लेकर सत्यापन और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में होटल स्टाफ व संदिग्ध ग्राहक शामिल हैं।
जाँच अधिकारी ने कहा कि बरामद दो कारों का उपयोग कथित तौर पर नेटवर्क की आवाजाही के लिए किया जाता था और इनकी तलाशी ली जा रही है। साथ ही होटल के रिकॉर्ड, कैश रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है ताकि मामले के तार और आपस में जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। अधिकारीयों ने किसी भी तरह के आरोप तय करने से पहले गहन पूछताछ व सबूतों की जांच की बात कही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभारती चौकी इलाके में पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में शिकायतें मिलती रही हैं, पर मामला बड़े पैमाने पर तब सामने आया जब कई शिकायतें एकत्रित हुईं। थाना जानी के अधिकारी कहते हैं कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : राहुल पाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.