Meghalaya Mine Blast: 10 की मौत की आशंका, पुलिस ने चार शव बरामद किए
मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट हुआ, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में स्थित है, जो दूरदराज का क्षेत्र है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दस शव बरामद किए गए हैं और झुलसे हुए एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शिलांग भेजा गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, दमकल और अन्य आपात सेवा टीमों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस पहाड़ी में अवैध खनन हो रहा था, विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे और लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
![]()
No Previous Comments found.