PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो मूमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट, तीसरा वाला तो गजब वायरल हुआ

रोम में भारत और इटली की दोस्ती का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। इस मुलाकात में जहां दोनों नेताओं ने वैश्विक मुद्दों और द्विपक्षीय रिश्तों पर गंभीर बातचीत की, वहीं हल्के-फुल्के अंदाज ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो 5 मूमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट, तीसरा वाला तो गजब वायरल हुआ

दरअसल, जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए बताया कि उन्हें भारत की मशहूर टॉफी “मेलोडी” गिफ्ट में मिली। मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए “बहुत, बहुत अच्छी टॉफी” लेकर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर “मोदी, मेलोनी और मेलोडी” की चर्चा तेज हो गई।

छवि

रोम में दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कई अहम अंतरराष्ट्रीय व रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया। इससे पहले मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “मेरा दोस्त” बताया था।

Latest and Breaking News on NDTV

भारत और इटली ने इस मुलाकात के जरिए अपने रिश्तों को नई दिशा देने का संकेत दिया है। दोनों देशों ने “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” को आगे बढ़ाने के लिए साझा विजन पेश किया। एक संयुक्त लेख में दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इटली का रिश्ता अब सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता और भविष्य की साझी सोच पर आधारित मजबूत साझेदारी बन चुका है।

छवि

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.