मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मोदी-ईरान बातचीत, US के इंफ्रास्ट्रक्चर हमलों की आलोचना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उन्हें ईद और नौरोज की बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा की। बातचीत में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर चिंता जताते हुए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद जताई है कि त्योहारों का यह समय क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे हमले न सिर्फ क्षेत्रीय संतुलन को बिगाड़ते हैं, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन पर भी असर डालते हैं।

इसके अलावा, दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और खुलेपन को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरान के सहयोग की सराहना भी की।

No Previous Comments found.