युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया।

मिर्जापुर - विकास खंड राजगढ़ में युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री जिसमें युवक मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल,1 वॉलीबॉल नेट,1 चेस्ट एक्सपेंडर एवं 1 एयर पंप तथा महिला मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, 1 वॉलीबॉल नेट,1 एयर पम्प एवं 3 स्किपिंग रोप्स वितरित किया गया। ग्राम पंचायत ददरा,भगौती देई,बैरमपुर, खटखरिया,कोठीलवा,नदिहार एवं मटिहानी के युवक मंगल दल को खेल सामग्री एवं ग्राम पंचायत पचोखरा,खटखरिया, कोठीलवा,कलवारी माफी , मटिहानी,बिसुनपुर एवं बरगवां की महिला मंगल दल को खेल सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम का संचालन बीओपीआरडी अभय कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आनंद कुमार सिंह जे ई आरईडी सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह बिल्लू पटेल आदि रहें उपस्थित !

रिपोर्टर - अनिल केशरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.