अनियंत्रित बाइक से गिर कर महिला गंभीर रूप से घायल
मीरजापुर : थाना संतनगर अंतर्गत सिरसी कोटवा रोड के पटेहरा सेंटर मोड़ पर अनियंत्रित बाइक से गिर कर महिला घायल हो गई। बृहस्पतिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार अपनी रिश्तेदारी से सोनभद्र के करमा थानांतर्गत तियरा गांव निवासी 43 वर्षीय लक्षिमन तिवारी अपनी पत्नी 40 वर्षीय शोभा देवी को दुबार से अपनी बाइक द्वारा घर जा रहे थे कि बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक पर सवार महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।एंबुलेंश से पीएचसी पटेहरा पहुंचे जहा डाक्टर महेंद्र चौधरी द्वारा प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर किया ।घंटो एंबुलेंस का इंतजार किया जब नही मिली तो निजी साधन से मंडलीय अस्पताल लेकर पति रवाना हुए।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.