समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा देवहट गांव मृत श्रमिक के परिजनों से मिलकर घटना की ली जानकारी
मिर्जापुर : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट गांव पहुंचा। समाजवादी पार्टी के छानबे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मृत श्रमिक छोटकऊ कोल के घर पहुंचकर स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल ने श्रमिक की हत्या का खुलासा नही किए जाने पर आक्रोश जताया। प्रतिनिधि मंडल मृत श्रमिक के पुत्र रविन्द्र कुमार उर्फ पिंटू के साथ ड्रमंडगंज थाने पर पहुंचा और घटना की जांच के संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन से जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने श्रमिक की हत्या का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष से कहा। थानाध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सियाराम जैसल ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाएगी। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज से मामले की जांच की प्रगति के संबंध में वार्ता की गई है।हम उम्मीद करते हैं कि डीएम और एसएसपी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय सचिव ने आरोप लगाया कि श्रमिक दुलार मनि कोल ने आत्म हत्या नही कि बल्कि उसकी भी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया।छोटकऊ कोल की हत्या में शामिल लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। समाजवादी पार्टी श्रमिक की हत्या में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करती है। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
रिपोर्टर : अंकित मिश्रा


No Previous Comments found.