अज्ञात वाहन के चपेट आने से युवक समेत दो लोगों की मौत

मिर्जापुर : लालगंज थाना क्षेत्र के बसही कला गांव में स्थित वाराणसी रीवा हाईवे पर बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब अज्ञात वाहन के चपेट आने से युवक समेत दो लोगों की मृत्यु हुई है। 

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव के निवासी 26 वर्षीय दिलीप कुमार मिश्र अपने रिश्तेदार 70 वर्षीय आनंद प्रसाद तिवारी कोरांव थाना के नथ‌ऊपुर गांव जिला प्रयागराज के निवासी के साथ लगभग सुबह नौ बजे मीरजापुर के भुईली गांव में स्थित रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के बसही कला गांव में किसी अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।परसिया गांव के चंद्रमणि मिश्रा के तीन पुत्रों में सबसे छोटा दिलीप कुमार अविवाहित था और लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के नथऊपुर गांव के आनंद तिवारी को एक पुत्र और पांच पुत्रियां सभी की शादी विवाह कर चुके हैं। मृतक आनंद तिवारी के जीजा नंदौली पटेहरा गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय नारायण मिश्र ने बताया की दोनों लोग मीरजापुर के भुईली गांव में स्थित रिश्तेदारी में शादी मे शामिल होकर लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


रिपोर्टर : अंकित मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.